फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बैंकिंग की बारीकियां सीखेंगी बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को अब किताबों के साथ बैंकिंग व्यवस्था की भी व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। बेटियों को आर्थिक रूप से जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभाग की ओर से विशेष शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत छात्राओं को विभिन्न बैंकों का भ्रमण कराया जाएगा, जहां बैंक अधिकारी बैंकिंग के तौर-तरीकों, बचत योजनाओं और साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारियां देंगे। शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि बेटियों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार उन्हें शैक्षणिक भ्रमण करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें