ग्रेटर नोएडा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। 31 से 33 किलो भारवर्ग में संजना, एकरा, आलसिफा और सुमईला ने जीत दर्ज की। 33-35 किलो भारवर्ग में फरिया, आशा, खुशबू और प्रतिज्ञा ने बाजी मारी। 35-37 किलो भारवर्ग में अल्टीशा, इफरा, चांदनी और आस्मिन विजयी रहीं।
37-40 किलो में आसमा, प्रतिभा, गरिमा और स्नेहा जीतीं। 48-50 किलोग्राम में तनिष्का, यशिका, अंजलि और साक्षी, 60-63 किलोग्राम में गरिमा, कनिका, अक्षिका और सिमरन ने जीत दर्ज की। 63-66 किलोग्राम में इसा मेहता, अनुष्का, साक्षी और रिया, 66-70 किलोग्राम में अविका, आस्मिन, प्रीति और प्रतिज्ञा अव्वल रहीं। 80-80 प्लस किलोग्राम में रिया, राजी, निकिता और पलक जीतीं। इस मौके पर डॉ. परवेज अली, ज्योति नागर, शिलांकुर, देवेंद्र कौशिक उपस्थित रहे। ब्यूरो