फोटो 5 नारनौल में घोड़ी पर बैठाकर बनवारा निकालते परिजन।स्रोत परिजन
नारनौल। नारनौल के मोहल्ला पुरानी सराय में घोड़ी पर बैठाकर बेटी का बनवारा निकाला गया। यह बनवारा मामा ने अपनी भांजी का निकाला है। मामा ही अपनी भांजी की शादी कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला पुरानी सराय में एस्ट्रोलॉजर पुनीत शास्त्री अपनी भांजी निशा की शादी कर रहे हैं। निशा की शादी 22 नवंबर को होनी है। बारात महेंद्रगढ़ के गांव खेड़की से आएगी। लड़की के नाना एवं जनस्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत रघुनंदन शर्मा ने बताया कि निशा बचपन से उनके पास रहती है। मामा पुनीत शास्त्री ने बताया कि उन्होंने समाज को एक संदेश देने के लिए भांजी का बनवारा घोड़ी पर निकाला है। उन्होंने बताया कि आज हमें लड़का-लड़की में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। संवाद