फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई की डेटशीट देख कोई खुश तो कहीं निराशा
विज्ञापन

नोएडा। सीबीएसई ने मंगलवार को बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी। इसके साथ ही छात्रों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वर्तमान में कुछ स्कूलों में प्री-बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। वहीं, कुछ में जल्द शुरू हो जाएंगी। अब फाइनल बोर्ड परीक्षाओं के लिए भी छात्रों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इस साल परीक्षाएं अपेक्षाकृत देर से शुरू हो रही हैं। इसका लाभ छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय के रूप में मिलेगा। हालांकि, कुछ विषयों की परीक्षा तिथि में अंतर कम होने या लगातार दो परीक्षाएं होने से छात्र खुश नहीं हैं। कोरोना संकट, ऑनलाइन क्लास, देर से खुलने आदि कारणों से स्कूली शिक्षा बेहद प्रभावित हुई है। विद्यार्थियों की टेंशन भी बढ़ी हुई थी। अब परीक्षाएं देर से शुरू होने से विद्यार्थियों को थोड़ा संतोष मिला है। सेक्टर-24 स्थित केंद्रीय विद्यालय, सेक्टर-50 स्थित कोठारी इंटरनेशनल, रेयान , यदु पब्लिक स्कूल आदि में मंगलवार को भी निर्धारित समय पर प्रीबोर्ड की परीक्षाएं हुईं। सामाजिक दूरी के अनुसार सीट निर्धारित की गई हैं। परीक्षा देने के बाद छात्र बोर्ड की डेटशीट पर चर्चा करते नजर आए।
विज्ञापन

परीक्षाएं देर से शुरू होने से तैयारी का मौका मिलेगा। हालांकि, कुछ परीक्षाओं के बीच अंतर न होने से दिक्कत महसूस हो रही है। जैसे स्पैनिश के दूसरे दिन एसएसटी की परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन

- अभ्युदय गोयल, छात्र कक्षा 10, डीपीएस
कमजोर छात्रों को तैयारी का पर्याप्त मौका मिलेगा। इस साल कोरोना से सभी की पढ़ाई प्रभावित हुई है। ऐसे में डेटशीट में तैयारी का समय दिया गया है।
- त्रेयाक्षी, कक्षा 10, आर्मी पब्लिक स्कूल
कठिन परीक्षाओं की तैयारी के लिए अच्छा समय दिया गया है। साथ ही पेपर देर से शुरू होने के कारण अभी हमारे पास अच्छा मौका है। कमर कस ली है।
- महा लक्ष्मी, कक्षा 12, रेयान इंटरनेशनल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें