यमुना सिटी (संवाद)। संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और लोगों की जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें शनिवार से गांवों में जाएंगी। जेवर ब्लॉक में 11 जुलाई से दस्तक अभियान के तहत आशा, एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को मानसून के मौसम में होने वाली बीमारियों, उनके लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी देंगे। स्वास्थ्य टीमें प्रत्येक घर तक पहुंचकर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, वायरल बुखार, दस्त तथा अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के संबंध में जागरूक करेंगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सर्फे जेया ने बताया कि संचारी रोगों से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए टीमें बना दी गई हैं और आमजनों को सुरक्षित रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।