ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 स्थित सुपरटेक इको सिटी सोसाइटी में पार्किंग को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। सोसाइटी निवासी कर्नल सूरज पाल सिंह राणा के पुत्र सौरभ राणा बीते 30 अगस्त 2026 की रात अपनी गाड़ी पार्किंग स्लॉट में खड़ी करने नीचे आए। तभी उन्होंने पाया कि उनका स्लॉट किसी अन्य वाहन से अवरुद्ध है। गार्ड द्वारा वाहन मालिक का पता न चलने पर उन्होंने सुरक्षा अधिकारी को फोन किया और मुख्य गेट की ओर बढ़े। वहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि कुछ लोगों ने पहले से ही ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा मार्शल के साथ मारपीट कर रखी थी।आरोपियों ने शिकायतकर्ता को घेर लिया पिटाई की। पीड़ित ने अंकित त्यागी और धर्म चौधरी पर आरोप लगाए हैं। वहीं प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।