यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में बुलंदशहर के युवक के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बुलंदशहर निवासी बादल ने पुलिस को बताया कि 24 मार्च को वह जहांगीरपुर कस्बा में कोल्ड ड्रिंक पी रहा था। तभी वहां पर जेवर निवासी शेखर अपने साथियों के साथ आ गया और मारपीट करने लगा। पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद