ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन आठ के लीग मैच में डार्क नाइट्स ने हीरोज क्रिकेट क्लब को 37 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डार्क नाइट्स ने टी-20 मुकाबले में दस विकेट पर 176 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हीरोज क्लब की टीम दस विकेट पर 139 रन ही बना सकी। सत्यभान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।