फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दनकौर बीआरसी कार्यालय असुरक्षित, ताला तोड़कर हुई चोरी

Thu, 22 Oct 2026 09:22 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
दनकौर ब्लॉक संसाधन केंद्र कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी की गई।
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी। दनकौर ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी की घटना सामने आई है। कार्यालय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) दनकौर परिसर में स्थित है। इसके बावजूद चोर यहां से सामान चोरी करने में कामयाब रहे। घटना ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बुधवार को कार्यालय बंद किया गया था। बृहस्पतिवार को अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी और सभी डेस्कों की रैक खुली पड़ी थीं। जांच करने पर दो इनवर्टर, बैटरी और अन्य सामान गायब मिला। दनकौर के खंड शिक्षा अधिकारी पोप सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे बंद, पहचान पर सवाल : डायट परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन घटना के बाद जांच में वे बंद मिले। ऐसे में चोरों की पहचान करना चुनौती बन सकता है। परिसर में पीएम श्री विद्यालय भी संचालित है, जिसमें करीब 300 बच्चे पढ़ते हैं। इसके अलावा डायट में प्राचार्य और जिले के शिक्षक प्रशिक्षण के लिए आते हैं। ऐसे में चोरी की घटना ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी पोप सिंह ने बताया की दनकौर बीआरसी में हुई चोरी के मामले में पुलिस को शिकायती दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें