फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डांडिया नाइट... थिरकीं सहेलियां, झूमी खुशियां

Mon, 06 Oct 2025 02:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
रविवार को शहर के विभिन्न क्लबों और होटलों में डांडिया नाइट और गरबा उत्सव का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
लखनऊ। ढोली तारो ढोल बाजे... और राधे-राधे बरसाने वाली राधे... की मधुर धुनों पर सजी शाम डांडिया की मस्ती में झूम उठी। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने गरबा और डांडिया की झंकार से माहौल को खुशनुमा बना दिया। रविवार को शहर के विभिन्न क्लबों और होटलों में डांडिया नाइट और गरबा उत्सव का आयोजन हुआ। कहीं पारंपरिक गीतों की गूंज थी तो कहीं फिल्मी और भक्ति धुनों पर थिरकते कदमों ने शाम को यादगार बना दिया।
विज्ञापन

अलीगंज सेक्टर-5 में माध्यम सामाजिक संस्था की ओर से फ्री करवाचौथ विथ डांडिया मस्ती कार्यक्रम हुआ। वहीं, लखनऊ साड़ी क्लब ने गोमतीनगर स्थित होटल में लोक नृत्य और डांडिया नाइट का आयोजन कर संस्कृति की छटा बिखेरी। लोक कलाकारों के सामूहिक नृत्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

गोमतीनगर के एक होटल में सहेली ग्रुप की ओर से आयोजित एक शाम डांडिया के नाम कार्यक्रम में संगीत की धुनों पर सहेलियां झूम उठीं। नृत्य के साथ सिंगिंग प्रतियोगिता ने भी सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिताओं में प्रियंका को करवा क्वीन, मीनाक्षी को डांडिया दिवा और विधि को अर्ली बर्ड का खिताब मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम की आयोजक नीलिमा सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाएं वंदना सिंह, अंजना सिंह, दीपशिखा सिंह, निरुपमा, सारिका और रूपल सिंह मौजूद रहीं।

मून एंड बीट्स में सजी करवाचौथ की थीम

करवाचौथ की थीम पर अदीरा कल्चरल क्लब की ओर से रविवार शाम गोमतीनगर के विराजखंड में मून एंड बीट्स कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेविका नम्रता पाठक, विशिष्ट अतिथि वास्तु विशेषज्ञ सोहानी पांडेय और क्लब की सीईओ रितिका चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रंगीन परिधानों में सजी महिलाओं ने जब डांडिया रास में कदम मिलाए तो पूरा माहौल उत्सवमय हो उठा। सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रिशु खुराना, मंजुलिका अस्थाना, अनिता सिंह और रूपाली श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Next
AU ऐप में पढ़ें