फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दलित छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दलित छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर पीटा
विज्ञापन

- सोमवार को स्कूल जाते समय पहले बाइक और फिर कार में ले गए आरोपी
- कार में मौजूद थी एक महिला, कुछ देर बाद महिला व पीड़िता को उतारा
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। स्कूल जा रही 12 वीं की छात्रा को पहले बाइक और फिर कार में अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश की गई। विरोध पर पीड़िता को पीटा गया। कार में एक महिला और मुख्यारोपी के दो साथी भी मौजूद थे। आरोपियों ने पहले महिला और फिर पीड़िता को धमकी देकर कार से उतार दिया। पीड़िता किसी तरह वापस घर लौटी। परिजन ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच का हवाला दे रही है।
कस्बा निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसकी 16 वर्षीय बहन कस्बे के एक कालेज में कक्षा 12वीं की छात्रा है। सोमवार को छात्रा कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक छात्रा को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर ले गया। कुछ दूर आगे ही उसके दो साथी कार लेकर खड़े थे। आरोपियों ने छात्र को कार में बैठा लिया। कार में एक महिला भी बैठी थी। आरोपी ने कार में उसे नशीले पदार्थ का सेवन कराने का प्रयास किया और दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी पीड़िता को काफी दूर तक ले गए और विरोध करने पर मारपीट की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी उसे रास्ते में छोड़ कर भाग गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। तब परिजन ने तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। एडीसीपी अशोक कुमार का कहना है कि थाना पुलिस ने इस मामले की जानकारी नहीं दी है। अगर घटना हुई है तो रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
साइकिलिंग कर रही महिला से बाइक सवारों ने की छेड़छाड़


- साइकिलिंग ग्रुप की महिलाओं के विरोध करने पर भागे आरोपी



-महिलाओं ने कार्रवाई और ग्रेनो वेस्ट में गश्त बढ़ाने की मांग की



माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में साइकिलिंग कर रहीं महिलाओं में से एक ने बाइक सवार दो युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसे लेकर साइकिलिंग ग्रुप की महिलाओं ने कार्रवाई और ग्रेनो वेस्ट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिलाओं ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर लिखित शिकायत दी है, लेकिन उसमेें छेड़छाड़ का जिक्र नहीं है।
विज्ञापन

एक महिला ने पुलिस को बताया है कि ग्रेनो वेस्ट में वह अन्य महिलाओं सहित साइकिलिंग करने के लिए तड़के से ही निकल जाती है। मंगलवार तड़के ग्रुप जैसे ही एकमूर्ति चौक के पास पहुंच तभी बिना नंबर प्लेट वाली एक काली स्पलेंडर बाइक सवार दो युवकों ने उससे छेड़छाड़ कर दी। उसके शोर मचाने पर अन्य महिलाओं ने इसका विरोध किया तो आरोपी वहां से भाग गए। महिलाओं का कहना है कि पिछले साल सितंबर में अधिकारियों ने नोएडा पुलिस की साइकिलिंग टीम बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक टीम गठित नहीं की गई है। पुलिस सीसीटीवी आदि की मदद से घटना की जांच कर रही है। वहीं, गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें