फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सिटी बसों में रोज सफर करने वालों को मासिक पास का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन



-कम किराया होने के कारण पास की व्यवस्था पर नहीं दिया गया जोर, यात्रियों ने की मासिक पास जारी करने की मांग

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में सिटी बसों से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए फिलहाल मासिक पास की सुविधा उपलब्ध नहीं है। नौकरी, कारोबार और पढ़ाई के लिए प्रतिदिन बस से आने-जाने वाले यात्रियों को हर सफर पर अलग से किराया देना पड़ रहा है। कम किराया होने के कारण मासिक पास जारी करने के मामले में निगम और प्राधिकरण ने भी विचार नहीं किया है।

शुरुआती समय में सिटी बसों में न्यूनतम किराया 30 और अधिकतम 50 रुपये निर्धारित किया गया है। दूरी के हिसाब से किराये को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। बसों का किराया पहले से ही कम होने के कारण मासिक पास जारी करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई है। ऐसे में रोजाना सिटी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को हर फेरे के लिए टिकट लेना पड़ता है। सेक्टर-76 निवासी निहाल चौधरी ने बताया कि नौकरी के कारण रोजाना परी चौक जाना होता है। आने-जाने के लिए सिटी बस का ही उपयोग करते हैं। सुबह और शाम टिकट लेना पड़ता है। अगर मासिक पास बनाए जाएं तो बेहतर रहेगा। इसी तरह सेक्टर-50 निवासी छात्र परमजीत सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा स्थित विश्वविद्यालय जाने के लिए बस से सफर करते हैं। रोजाना टिकट लेने से कागज की भी बर्बादी होती है।
विज्ञापन

बढ़ रही है सिटी बसों की संख्याः नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में सिटी बस सेवा का विस्तार किया जा रहा है। नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के बाद कई रूटों पर सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बढ़ी है। ऐसे में यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ मासिक पास की मांग भी सामने आने लगी है। यात्रियों का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए नियमित यात्रियों को पास जैसी सुविधा देना जरूरी है।
विज्ञापन

सिटी बसों के लिए मासिक पास बनाने की कोई व्यवस्था नहीं है। भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस पर विचार किया जा सकता है। -राजेश कुमार, एआरएम, नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें