फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज टूट रहे रिकॉर्ड, 500 के करीब पहुंचे कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जिले में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने का रिकॉर्ड रोज टूट रहा है। जिले में शुक्रवार को पहली बार 497 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 203 लोग ठीक हुए हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार को 489 मामले सामने आए थे। साथ ही, जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 100 हो गई है। हर दिन बढ़ती मरीजों की संख्या स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बनी है। अस्पतालों में मरीजों का इलाज करने के लिए पर्याप्त बेड व दवाओं की किल्लत समस्या को और अधिक बढ़ा रही है।
विज्ञापन

राज्य सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में शुक्रवार को कोरोना से दो महिलाओं की मौत हो गई। इनका शारदा अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिले में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 29425 हो चुकी है जिसमें से 2626 सक्रिय मरीज हैं। इन सक्रिय मरीजों में 625 स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। जबकि जिले में 26699 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। सक्रिय केसों की संख्या में भी इजाफ ा होने से बेड की उपलब्धता और इलाज का संकट गहराने लगा है। सक्रिय केसों की संख्या में जिला प्रदेश में सातवें नंबर है। वहीं, डिस्चार्ज संख्या के आधार पर लगातार पांचवें स्थान पर बना हुआ है।
यूं आगे बढ़ा मौत का सिलसिला
जिले में कोरोना का पहला मामला 8 मार्च 2020 को सामने आया था। दो महीने बाद 8 मई को कोरोना से पहली मौत हुई थी। पहली मौत में पीड़ित सेक्टर-22 निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग को निमोनिया की भी परेशानी थी। मरीज ने जिम्स में दम तोड़ दिया था। घटना के 24 घंटे बाद 66 वर्षीय एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत हुई थी। मई के पूरे माह में सात लोगों ने कोरोना से जान गंवाई थी। जून में 15 मौतें हुईं। जुलाई में सबसे अधिक 20 लोगों ने जान गंवाई। अगस्त में 3 और सितंबर में 8 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई। जबकि अक्टूबर-नवंबर में 15-15 मौतें कोरोना से हुईं। वहीं, दिसंबर में 7 लोगों की मौत हुई। 2021 के शुरुआती माह थोड़ी राहत लेकर आए। जनवरी में कोरोना से सिर्फ 1 मौत हुई। फरवरी, मार्च में किसी की भी मौत नहीं हुई। जबकि अप्रैल में अब तक 9 लोग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें