फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर पत्थर गिराने वाला ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, कई गाड़ियों के टायर फट गए

Sat, 20 Jun 2026 08:01 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी

सार

दादरी पुलिस ने पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर आरटीओ टीम से बचने के लिए ओवरलोड ट्रक चालक अरबाज खान ने हाइड्रोलिक से पत्थर सड़क पर गिरा दिए। इससे कई गाड़ियों के टायर फट गए थे। पुलिस ने शनिवार को आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी ट्रक ड्राइवर अरबाज खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली दादरी क्षेत्र के चक्रसेनपुर गांव के पास पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर ओवरलोड ट्रक चालक ने आरटीओ की कार्रवाई से बचने के लिए दो दिन पूर्व डंफर में लगे हाइड्रोलिक की मदद से लदा पत्थर सड़क कर गिरा कर ट्रक को लेकर फरार आरोपी चालक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

 
आरोपी की पहचान अलवर राजस्थान निवासी अरबाज खान के रूप में हुई है। बता दें कि आरटीओ की टीम बृहस्पतिवार सुबह पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ चक्रसेनपुर गांव के समीप अभियान चला रही थी। तभी पत्थरों से भरा ट्रक चालक लेकर आया।

आरटीओ कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने रोकने का प्रयास किया। चालक ने ट्रक को गलत दिशा मे ले जाकर ट्रक भगा ले गया था। टीम ने पीछा किया तो जैक लगाकर पत्थरो को सड़क पर गिरा दिया था और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


सड़क पर पत्थर पड़े होने के कारण कई गाड़ियों के टायर फट गए थे। पुलिस ने जेसीबी व फावड़े की मदद से पत्थरों को हटवाया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल था। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी एक्स पर साझा कर टिप्पणी की थी।

कोतवाली प्रभारी दादरी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी ड्राइवर अरबाज खान निवासी अलवर राजस्थान को शनिवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक को शुक्रवार को जब्त कर लिया गया था। आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें