फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिलास्तरीय प्रतियोगिता में दादरी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी/जेवर। जेवर के गांव मंगरौली स्थित देव पब्लिक स्कूल में मंगलवार को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता हुई। बेसिक शिक्षा विभाग की देखरेख में हुई इस प्रतियोगिता में जिलेभर के सात पीएमश्री विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार रहे। एआरपी हरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में पीएमश्री विद्यालयों के 140 बच्चे शामिल हुए। इसमें कबड्डी, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, खो-खो आदि खेलों का आयोजन हुआ। दादरी ऑल चैंपियन रहा। जेवर खादर दूसरे और उच्च प्राथमिक विद्यालय जेवर नंबर 1 तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक विजय शर्मा, प्रिंसिपल निधि शर्मा, उप प्रधानाचार्य धीरज, सतीश नागर, आशीष नागर, पदम सिंह, कुलदीप नागर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें