नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित स्टार क्रिकेट मैदान में स्टार वीक डे मॉर्निंग सीजन-6 का लीग मैच खेला गया। मंगलवार को हुए मुकाबले में दद्दा-11 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑफ ड्यूटी चैंप्स टीम ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 167 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दद्दा-11 की टीम ने 17 ओवर में चार विकेट खोकर 168 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। हिमांशु ने नाबाद 88 रन की शानदार पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, चार विकेट लेने वाले शुभांशु बेस्ट बॉलर रहे।