फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 9 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। यमुना सिटी क्षेत्र में भीषण गर्मी में 33केवी लाइन में फाॅल्ट के कारण सोमवार देर रात एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। रबूपुरा सब-स्टेशन में सोमवार सुबह अंडरग्राउंड केबल में फाॅल्ट हो गया। पांच घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही। सप्लाई नॉर्मल हुई तो फिर फाॅल्ट हो गया और दो घंटे सप्लाई ठप रही। रात में फिर फाॅल्ट हो गया और दो घंटे बिजली सप्लाई ठप रही, जिससे भाईपुर, रुस्तमपुर रौनीजा समेत एक दर्जन गांव प्रभावित हुए। एसडीओ विशाल चौधरी ने बताया कि फॉल्ट तलाशने के बाद मरम्मत कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें