फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रिफिलिंग करते वक्त दुकान में फटा सिलिंडर, दुकानदार झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिफिलिंग करते वक्त दुकान में फटा सिलिंडर, दुकानदार झुलसा
विज्ञापन

- सेक्टर-73 में हुआ हादसा, गंभीर रूप से झुलसे दुकानदार को किया दिल्ली रेफर
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद गांव में मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक परचून की दुकान में रिफिलिंग के दौरान आग लगने के बाद सिलिंडर फट गया। हादसे में दुकानदार जयकरण बुरी तरह झुलस गया। आसपास के लोगों ने दुकानदार को निजी अस्पताल में भर्ती कराकर हादसे की सूचना सेक्टर-113 थाने की पुलिस को दी। झुलसे दुकानदार की हालत गंभीर होने पर सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
एसीपी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि सर्फाबाद गांव में परचून की दुकान चलाने वाला जयकरण सिलिंडर रिफिलिंग करता है। मंगलवार सुबह वह बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस भर रहा था। इसी गैस लीक होने की वजह से सिलिंडर में आग लग गई। जयकरण ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया। इस दौरान तेज आवाज के साथ सिलिंडर फट गया। हादसे में जयकरण झुलस गया और दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी की मदद से आग पर करीब 15 मिनट में काबू पाया गया। हादसे में दुकान में रखा लाखों का सामान इस जल गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




अहम है कि ग्रामीण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बड़े गैस सिलिंडरों से छोटे सिलिंडर भरने का काम किया जा रहा है। बीते माह सेक्टर-39 थानाक्षेत्र में सिलेंडर फटने से मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें