फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के रिश्तेदार के घर से साइकिल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के रिश्तेदार के घर से 25 हजार रुपये कीमत की साइकिल चोरी करने वाले दो बदमाशों को कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को सेक्टर-48 के पार्क से दबोचे गए दोनों आरोपियों की पहचान बरौला निवासी राहुल और सुमित के रूप में हुई है। दोनों के पास से चोरी की साइकिल बरामद कर ली गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र निवासी मनमीत सिंह बिजनेसमैन हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के रिश्तेदार हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस से शिकायत की थी कि 15 जून को उनके घर से एक साइकिल चोरी हुई है। साइकिल की कीमत 25 हजार रुपये बताई गई थी। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू की। नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में बरौला निवासी राहुल और सुमित को शुक्रवार को सेक्टर-48 पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी की साइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी राहुल मूल रूप से राजस्थान का और सुमित बुलंदशहर का रहने वाला है। दोनों के आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें