फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मोबाइल पर आया ई-चालान, डाउनलोड करते ही साइबर ठगों ने उड़ाए 1 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
- तिलपता के युवक के मोबाइल पर कई दिनों तक आते रहे मैसेज
विज्ञापन

- असली चालान समझकर डाउनलोड की फाइल, सूरजपुर पुलिस ने शुरू की जांच

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। साइबर ठग अब लोगों को निशाना बनाने के लिए फर्जी ई-चालान और एपीके (एपीके) फाइल का सहारा ले रहे हैं। तिलपता गांव निवासी एक युवक ने वाहन चालान समझकर मोबाइल पर आई एपीके फाइल डाउनलोड कर ली। फाइल के भीतर दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही कुछ ही मिनटों में उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये से अधिक की रकम निकल गई। पीड़ित की शिकायत पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तिलपता निवासी धर्मेंद्र शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मोबाइल फोन पर पिछले कई दिनों से वाहन चालान संबंधी मैसेज लगातार आ रहे थे। शुरुआत में उन्हें शक हुआ कि यह साइबर ठगों की चाल है इसलिए उन्होंने किसी भी मैसेज को नहीं खोला। हालांकि लगातार एक जैसे संदेश मिलने पर उन्हें लगा कि संभव है उनके वाहन का वास्तव में चालान हुआ हो। उन्होंने मैसेज में भेजी गई एपीके फाइल डाउनलोड कर ली। फाइल खुलने पर उसमें एक लिंक दिखाई दिया। जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, कुछ ही क्षण बाद बैंक से 589 रुपये खाते से कटने का संदेश मिला। इस पर उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने तत्काल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर फोन कर अपना खाता ब्लॉक कराने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन बैंक खाता पूरी तरह ब्लॉक होने से पहले ही साइबर अपराधियों ने दूसरी ट्रांजैक्शन कर खाते से 99 हजार 500 रुपये और निकाल लिए। इस तरह कुल एक लाख 89 रुपये उनके खाते से साफ हो गए। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमेश नैथानी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें