फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुनाफे के लालच में फंसा कारोबारी का विश्वास, गंवा दिए 3 करोड़ 16 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला ने व्हाट्स एप पर संपर्क कर फर्जी ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराया था, साइबर पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक कारोबारी से 3.16 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने खुद को डिजिटल गोल्ड एक्सचेंज से जुड़ा विशेषज्ञ बताकर कारोबारी को अपने जाल में फंसाया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर-150 में रहने वाले एक लेदर कारोबारी ने पुलिस से शिकायत की है कि 31 दिसंबर 2025 को उनके व्हाट्सऐप पर शेयर ट्रेडिंग से जुड़ा एक संदेश आया। महिला ने दावा किया कि शेयर बाजार में निवेश कर कम समय में भारी मुनाफा कमाया जा सकता है। महिला ठग ने कारोबारी को एसजीई एक्स नाम के एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया। ग्रुप में कई लोग निवेश से होने वाले लाभ के बारे में चर्चा कर रहे थे। महिला के कहने पर उन्होंने अपने मोबाइल में एक ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड किया और उसमें पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार मुनाफे की राशि आई खाते में : महिला ने 19 अप्रैल को कारोबारी से पहली बार 44 हजार रुपये निवेश कराये। दो दिन बाद ऐप पर करीब 19 हजार रुपये का मुनाफा दिखाई दिया। जब कारोबारी ने रकम निकालने की कोशिश की तो पैसा उनके बैंक खाते में आ गया। इससे उनका भरोसा और मजबूत हो गया। इसके बाद महिला लगातार अधिक निवेश करने के लिए प्रेरित करती रही। उसके कहने पर रवि ने 26 मई 2026 तक 21 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 3.16 करोड़ रुपये ठगों द्वारा बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। ऐप पर उनके निवेश का पोर्टफोलियो छह करोड़ रुपये से अधिक दिखाया जाने लगा। जब कारोबारी ने बड़ी रकम निकालने की कोशिश की तो महिला हर बार उन्हें और पैसा निवेश करने तथा ज्यादा लाभ कमाने का लालच देकर टालती रही। बाद में जब उन्होंने आगे रकम देने से इनकार कर दिया तो महिला ने खाता फ्रीज होने की बात कही और संपर्क पूरी तरह तोड़ दिया। इसके बाद कारोबारी को ठगी का अहसास हुआ। डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें