फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़कर कारोबारी से 12.50 लाख रुपये की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्स एप ग्रुप में जोडक़र कारोबारी से 12.50 लाख रुपये की साइबर ठगी- क्रिप्टो ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर अलग-अलग खातों में कराई रकम ट्रांसफर, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ऑनलाइन निवेश और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने एक कारोबारी को व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़कर 12.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को विशेषज्ञ बताकर क्रिप्टो ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। रकम वापस मांगने पर ठगों ने और पैसे जमा कराने की शर्त रख दी। मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर-63 के कारोबारी गोविंद अग्रवाल ने पुलिस से शिकायत की है कि फरवरी 2026 को उन्हें एक व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप में मौजूद लोग खुद को अनुभवी ट्रेडर और निवेश सलाहकार बता रहे थे। ठगों ने गोविंद अग्रवाल को बताया कि प्रत्येक ट्रेड पर 30 डॉलर तक का कमीशन मिलेगा और निवेश की गई राशि पर आकर्षक रिटर्न प्राप्त होगा। उनके झांसे में आकर पीडि़त ने 8 फरवरी से 12 फरवरी के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 12.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब पीड़ित ने अपने निवेश और मुनाफे की रकम निकालने का प्रयास किया तो उन्हें कोई भुगतान नहीं मिला। इसके बजाय ठगों ने दावा किया कि रकम जारी कराने के लिए अतिरिक्त 10 लाख रुपये जमा करने होंगे। डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें