फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विदेशी ट्रेडिंग निवेश का झांसा देकर 91 लाख से अधिक की साइबर धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी ट्रेडिंग निवेश का झांसा देकर 91 लाख से अधिक की साइबर धोखाधड़ी
विज्ञापन

- सेबी से पंजीकृत कंपनी बताकर ठगी की वारदात को दिया अंजाम, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने विदेशी ट्रेडिंग निवेश का झांसा देकर एक कंपनी अधिकारी से 91.78 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने कंपनी अधिकारी से संपर्क कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया था और कंपनी को सेबी से पंजीकृत बताया था। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में रहने वाले शख्स ने पुलिस से शिकायत की है कि वह एक कंपनी में अधिकारी हैं। उनके पास एक मार्च 2026 को कुछ लोगों ने संपर्क किया और तीनों ने खुद का परिचय डॉ. राजीव सिंह, खुशी गोयल और मीनाक्षी के रूप में बताया। इन लोगों ने कहा कि सभी मार्क सिक्योरिटीज लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी हैं। उनकी कंपनी सेबी से रजिस्टर्ड है। इसके बाद पीडि़त को भरोसे में लेकर निवेश करने के लिए तैयार कर लिया। इसी भरोसे में आकर युवक ने 5 मार्च से 12 मार्च के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल करीब 51.5 लाख रुपये निवेश कर दिए। एप में उसे अच्छा मुनाफा भी दिखाया जाता रहा, जिससे उसका विश्वास और बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 मार्च को युवक को बताया गया कि वह अपने शेयर बेच सकता है। जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की, तो कंपनी की तरफ से कहा गया कि पैसा एक दिन बाद खाते में आ जाएगा। लेकिन 30 मार्च को मीनाक्षी नाम की महिला ने उससे कहा कि रकम निकालने के लिए पहले 5.75 लाख रुपये कैपिटल गेन टैक्स के रूप में जमा करने होंगे। यहीं से युवक को शक हुआ। उसने देखा कि टैक्स से जुड़ी जानकारी और लिंक किसी दूसरी संस्था से जुड़ा हुआ है, जो फर्जी लग रहा था। तब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो चुकी है। पीड़ित ने बताया कि उसने कुल मिलाकर 91 लाख 78 हजार155 रुपये का नुकसान हुआ है। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज है और जिन खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है। उनके बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें