फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: व्हाट्सएप हैक कर रहे साइबर जालसाज, धोखाधड़ी का शिकार हो रहे यूजर्स

Thu, 11 Mar 2021 08:52 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगर आप व्हाट्सएप चलाते हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइए। हैकर्स व्हाट्सएप हैक कर आपके मोबाइल से कंटेंट और जानकारी चुरा सकते हैं। साथ ही आपके दोस्तों और जानकारों से मदद के नाम पर पैसे की मांग कर धोखाधड़ी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


कंटेंट और गोपनीय जानकारी लेकर ब्लैकमेल भी कर सकते हैं। नोएडा में इस तरह के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। साइबर क्राइम की टीम इस मॉड्यूल की जांच में जुट गई है।

साइबर क्राइम के एसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह के मुताबिक, हाल के दिनों में व्हाट्सएप हैक करने की घटनाएं बढ़ी हैं। हैकर्स आपके नंबर से व्हाट्सएप यूज करने के लिए जालसाजी से व्हाट्सएप की ओर से इंटरनेट यूजर नंबर पर भेजे गए ओटीपी प्राप्त कर लेते हैं। इसके बाद आसानी से आपके नंबर पर व्हाट्सएप चलाते हैं। हैकर व्हाट्सएप का बैकअप री-स्टोर कर डाटा के साथ छेड़छाड़ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आपके व्हाट्सएप का क्यूआर कोड स्कैन कर उसे हैक किया जा सकता है। देश की कई एजेंसियों की जांच में यह बात सामने आई है कि व्हाट्स एप हैकिंग के पीछे जामताड़ा मॉड्यूल भी शामिल है। ये लोग ओटीपी हासिल कर व्हाट्सएप डेटा का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। 

मोबाइल के अलावा लैपटॉप पर चलाने पर अधिक खतरा
अगर आप लैपटॉप पर भी व्हाट्सएप चलाते हैं तो आपके अकाउंट के हैक होने की आशंका ज्यादा होती है। आजकल लोग ऑफिस में काम के दौरान बार-बार फोन देखने से बचने के लिए वर्क सिस्टम पर ही व्हाट्स एप कनेक्ट कर लेते हैं। सेटिंग्स में वॉट्सएप वेब/डेस्कटॉप का एक ऑप्शन है, जिसकी मदद से फोन के अलावा किसी और डिवाइस पर लॉगिन किया जा सकता है। लेकिन, इसी दौरान थोड़ी असावधानी बरतने पर व्हाट्स एप हैक हो सकता है।

क्यूआर कोड से हो सकता है हैकिंग
विशेषज्ञों के मुताबिक, क्यूआर कोड व्हाट्सएप की सेटिंग्स का एक ऑप्शन है। इससे आप व्हाट्सएप लैपटॉप, टैब और कंप्यूटर पर चला सकते हैं। किसी और डिवाइस पर व्हाट्स एप चलाने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करना होता है। इस क्यूआर कोड को हमेशा सुरक्षित रखें, नहीं तो हैकिंग का शिकार हो सकते हैं। जब आप लॉग आउट कर रहे हों तो व्हाट्सएप या डिवाइस की सेटिंग्स में जाकर लॉग आउट फ्रॉम ऑल डिवाइस कर दें।
Trending Videos
विज्ञापन

व्हाट्सएप हैकिंग से बचने के टिप्स

- अगर आप लैपटॉप या किसी अन्य डिवाइस पर व्हाट्स एप लॉग इन करते हैं तो इस्तेमाल करने के बाद उसे लॉगआउट जरूर कर दें।
- अपने फोन के एप्स को हमेशा लॉक रखें, ताकि कोई दूसरा व्यक्ति एप न चला सके।
- अपने मोबाइल को कहीं ऐसी जगह नहीं छोड़ें कि कोई आपका क्यूआर कोड स्कैन कर ले।
- अपने फोन को अनजान वाई फाई से कनेक्ट नहीं करें। हैकर्स एक यूनिक एड्रेस का इस्तेमाल कर आपके व्हाट्स एप को एक्सेस कर सकते हैं।
-  अगर आपका व्हाट्स एप अकाउंट हैक होे जाए तो तुरंत व्हाट्स एप प्रबंधन से संपर्क कर मेल करें और अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कराएं। अगर एक माह तक आपका व्हाट्स एप यूज नहीं हो रहा तो वह अपने आप डिलीट हो जाएगा।

हैकर्स किसी तरह व्हाट्स एप का ओटीपी प्राप्त कर हैकिंग कर रहे हैं। इसके अलावा कई अन्य तरीकों से भी हैक किया जा रहा है। हाल के दिनों में व्हाट्स एप हैंकिग की घटनाएं बढ़ी हैं। साइबर क्राइम सेल मामलों की जांच कर रहा है। 
-डॉ. त्रिवेणी सिंह, एसपी साइबर क्राइम

मोबाइल यूजर्स को सबसे पहले अपने डिवाइस की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। किसी तरह के लिंक पर क्लिक नहीं करें। क्यूआर कोड कोई दूसरा स्कैन नहीं कर ले, इस पर ध्यान रखें। अगर इस तरह की घटना आपके साथ होती है तो पुलिस से तुरंत शिकायत करें। 
-डॉ. कर्निका सेठ, साइबर एक्सपर्ट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें