फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर: साइबर कैफे के संचालक ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट हुआ बरामद

Tue, 17 Dec 2024 02:59 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में एक साइबर कैफे के संचालक ने आज सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जांच के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के महामेधा वाली गली में स्थित साइबर कैफे के संचालक ने मंगलवार सुबह अवैध पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 24 वर्षीय अमन भारद्वाज पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। अमन अपने परिवार के साथ कस्बा सूरजपुर में किराए के मकान पर रहता था।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और एक सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें आत्महत्या का कारण व्यक्तिगत बताया गया है। अमन ने अपने साइबर कैफे की दुकान में अवैध पिस्टल का इस्तेमाल कर आत्महत्या की। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस अधिकारियों ने शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक या निजी कारणों से आत्महत्या का लग रहा है। मृतक के परिजन मौके पर मौजूद रहे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पुलिस अवैध पिस्टल के स्रोत की भी जांच कर रही है। एफएसएल टीम द्वारा सबूत एकत्रित किए गए हैं और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने कहा कि आत्महत्या के सही कारणों का पता जांच के बाद ही सामने आ पाएगा। आशंका है कि मानसिक तनाव के कारण युवक ने खुदकुशी की है। पुलिस सर्विलांस के अलावा परिजन से पूछताछ करके सभी विषय पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें