नोएडा। सीयूईटी (यूजी) की स्थगित परीक्षा आज 6 जून और 7 जून को होनी है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। यह टीसीएस आईओन और आदर्श परीक्षा केंद्र पर होगी। बता दें कि 30 मई को आयोजित परीक्षा पेपर 30 से 40 मिनट तक देरी से अपलोड हो पाया था। इससे नाराज छात्रों ने हंगामा कर पेपर स्थगित करने की मांग की थी। ब्यूरो