नोएडा। मुंह के कैंसर का सिटी स्कैन अब जिला अस्पताल में भी होगा। यहां मशीन लगाई जा रही है। मशीन आने के बाद दो दिन बाद से ही मुंह के कैंसर की स्क्रीनिंग शुरू कर दी जाएगी। अभी अस्पताल के मरीज राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम एवं शोध संस्थान में भेजे जाते हैं। संस्थान में मुंह के कैंसर की जांच के साथ ही सर्वाइकल और स्तन कैंसर की जांच की भी सुविधा है। इन दोनों कैंसर की जांच के लिए जिला अस्पताल के मरीज इसी संस्थान में जाते हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि तीन दिन में जांच मशीन आने की उम्मीद है ऐसे में मरीजों के लिए सुविधा शुरू हो जाएगी।