फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेलवे रोड पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। नगर पालिका प्रशासन ने रेलवे रोड स्थित 24 फुटा मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क और पटरियों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। नगर पालिका के अवर अभियंता जयपाल सिंह और उत्कर्ष तोमर के नेतृत्व में टीम ने निरीक्षण कर दुकानदारों की ओर से किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी लगाया जाएगा। अभियान के दौरान यातायात और राहगीरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें