फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्रूसेडर्स जीजेडबी ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित क्रिकेट जंक्शन मैदान पर चल रहे क्रिकेट जंक्शन सीजन-17 के लीग मैच में क्रूसेडर्स जीजेडबी ने वॉरियर्स-11 को नौ रन से मात दी। 60 रनों की पारी खेलने वाले रत्निल चौहान मैन ऑफ द मैच रहे। क्रुसेडर्स जीजेडबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में दस विकेट के नुकसान पर 191 रन का स्कोर खड़ा किया। विपक्षी टीम की ओर से नमन भारद्वाज ने चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य को हासिल करने उतरी वॉरियर्स-11 की टीम नौ विकेट पर 182 रन ही बना सकी। देव यादव ने 48 रन की पारी खेली। क्रुसेडर्स जेजेडबी की ओर से विशेष वर्मा ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें