फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 29 रनों से जीती ईडीवी स्काईवॉकर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान-तीन पर चल रहे इंडिपेंडेंस कप सीजन एक के लीग मैच में ईडीवी स्काईवॉकर ने वैशाली रॉकर्स 2.0 को 29 रन से पराजित किया। सुनील मैन ऑफ द मैच रहे। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईडीवी स्काईवॉकर ने टी-20 मुकाबले में आठ विकेट के नुकसान पर 197 रनों का स्कोर खड़ा किया। सैंटोनू देब ने 48 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से यूनुस सैफी ने तीन विकेट हासिल किए। दूसरी पारी में वैशाली रॉकर्स 2.0 के बल्लेबाज 10 विकेट के नुकसान पर 168 रन ही बना सके। कुलदीप सिंह ने 68 रन की पारी खेली। ईडीवी स्काईवॉकर की ओर से सुनील ने तीन विकेट और शैलेंद्र ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें