16जेएनडी09 : डीएएसएफआई के द्वारा लगाया छात्रवृत्ति आवेदन हेल्प डेस्क। संवाद
जींद। डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया ने मंगलवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति आवेदन के लिए दो दिवसीय हेल्प डेस्क लगाया। इसकी अध्यक्षता संगठन सदस्य विजय ने की। सदस्य विजय ने बताया कि पिछले दिनों कुलपति प्रोफेसर डॉ. रामपाल सैनी को ज्ञापन दिया था। इसमें उन्होंने अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति फॉर्म भरने की प्रक्रिया सुचारू रूप से चलाने की मांग उठाई। हेल्प डेस्क के दौरान छात्र-छात्राओं को आ रही समस्या का समाधान कर आवेदन किए गए। इस संगठन में विजय, योगेश, निक्कू, बिंदु, ममता मौजूद रहे। संवाद