16जेएनडी24-हिंदू कन्या कॉलेज के गेट पर मौजूद विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। स्रोत कॉलेज
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में विश्व ओजोन दिवस को नो व्हीकल डे के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर साइकिल के अतिरिक्त किसी भी अन्य वाहन को कॉलेज परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने कहा कि छात्राओं ने साइकिल रैली निकाल कर महाविद्यालय के माध्यम से समाज को प्रदूषण मुक्त बनाने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन भविष्य में लोगों को प्रदूषण के प्रति जागरूक करने के लिए अति आवश्यक हैं। इस अवसर पर रंजना, रजनी और तन्नू भी मौजूद रहे। संवाद