फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नानकेश्वर मंदिर में उमड़ेगी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, सीसीटीवी के साथ पुलिस बल रहेगा तैनात
विज्ञापन


रबूपुरा। सावन के पहले सोमवार को आज जेवर से लेक रबूपुरा, दनकौर और बिलासपुर के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। भाईपुर ब्रह्मनान गांव के पास स्थित शिव मंदिर नानकेश्वर महादेव मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ पहुंचेगी, इसके लिए मंदिर कमेटी व पुलिस ने पूरी तैयारी की है। सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोले जाएंगे। मंदिर में स्थानीय के साथ दिल्ली-एनसीआर के लोग भी जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। मंदिर के महंत रामकुमार मिश्रा ने बताया कि सुबह 4 बजे से ही भक्तों का आना शुरू हो जाता है। मंदिर में सुबह 4 बजे से रुद्राभिषेक शुरू होगा। ड्रोन के साथ सीसीटीवी कैमरों से भीड़ पर नजर रखी जाएगी। वहीं मंदिर में 20 से 23 जुलाई के बीच चार दिवसीय महाशिवरात्रि मेला का आयोजन होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें