- तीसरे दिन सांस्कृतिक रंग, एकल नृत्य और इंद्रधनुष प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर स्वर्णनगरी में आयोजित भारतीय नववर्ष स्वागत उत्सव ‘उमंग 2083’ के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। श्री महाराजा अग्रसेन भवन के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। समिति के अध्यक्ष प्रणीत भाटी ने बताया कि कि कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में एकल नृत्य प्रतियोगिता और इंद्रधनुष की प्रस्तुति रही। प्रतिभागियों ने अपनी कला, रचनात्मकता और सांस्कृतिक विविधता का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि ‘उमंग 2083’ का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नववर्ष के उत्साह को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा रहा है जिससे वे अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हासिल करने वाले विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का रविवार को समापन होगा।