फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मासानी माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
मसानी माता मंदिर, जेवर
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

मासानी माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
यमुना सिटी (संवाद)। आषाढ़ माह के दूसरे मंगलवार को भी जेवर के प्राचीन मासानी माता मंदिर परिसर में पारंपरिक मेले का आयोजन हुआ। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आना लगा रहा और दूर-दराज के गांवों व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं बच्चों में मेले में लगे झूलों को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। मासानी माता मंदिर से जुड़ी एक विशेष धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन विवाहित दंपतियों को संतान सुख की प्राप्ति नहीं हो रही होती, वे माता के दरबार में आकर मंदिर की दीवार पर स्वस्तिक बनाकर अपनी मनोकामना व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें