फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोरखपुर, वाराणसी के ध्यानार्थ खाड़ी देश में नौकरी दिलाने के नाम पर 200 लोगों से करोड़ों ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ितों को नोएडा बुलाकर ऑफिस बंद कर फरार हुए आरोपी
विज्ञापन

वीजा, पासपोर्ट और टिकट के नाम पर हरेक से 50 से 80 हजार वसूले

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। खाड़ी देश की कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी दिलवाने के नाम पर 200 से अधिक लोगों से करोड़ों की ठगी करने का मामला सामने आया है। जालसाज ने नोएडा के सेक्टर-2 में ऑफिस खोलकर बिहार, पूर्वांचल, झारखंड समेत अन्य स्थानों के बेरोजगार युवकों से संपर्क किया और सभी से वीजा, पासपोर्ट के नाम पर 50 से 80 हजार रुपये ले लिए। मंगलवार को सभी को इराक, अजरबैजान जाने के लिए नोएडा बुलाया गया था। जब बेरोजगार युवक नोएडा पहुंचे तो कंपनी बंद कर आरोपी फरार हो गए। कोतवाली फेज-1 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गोरखपुर के रहने वाले पवन, वाराणसी निवासी रोहित कुमार आदि ने पुलिस से शिकायत की है कि कुछ दिन पहले उन लोगों ने सोशल मीडिया पर नौकरी का विज्ञापन देखा था। इसमें कम पैसे में इराक, अजरबैजान, ओमान समेत अन्य देशों में नौकरी लगवाने की बात कही गई थी। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर जब पवन और उसके साथियों ने संपर्क किया तो अरुण कुमार नामक शख्स से बात हुई। उसने अपनी कंपनी का दफ्तर नोएडा के सेक्टर-2 में बताया। आरोपी ने यह भी बताया कि वीजा और टिकट समेत सभी दस्तावेज उसकी तरफ से बनवाए जाएंगे। झांसे में आने के बाद वीजा और टिकट के लिए 50 से 80 हजार रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद बेरोजगार युवकों के पास पासपोर्ट, वीजा व्हाट्सएप किया। जालसाज ने सात नवंबर को सेक्टर-2 स्थित ऑफिस बुलाया और यहां से टिकट, वीजा देकर विदेश भेजने का झांसा दिया। जब 30 से अधिक युवक मंगलवार को नोएडा के सेक्टर-2 स्थित दफ्तर पहुंचे तब यहां ताला बंद था। आरोपी फरार हो गए थे। इसके बाद पीड़ित कोतवाली फेज-1 पहुंचे और शिकायत की। इस मामले को लेकर नोएडा पुलिस का कहना है कि पीड़ितों द्वारा अपने पासपोर्ट बिहार के पटना में दिए गए थे। वहीं पर उनका साक्षात्कार भी हुआ था। इस मामले में डीसीपी हरीश चंदर का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। अगर नोएडा में घटनास्थल पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें