फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिनदहाड़े घर में घुसकर पांच लाख के नकदी-आभूषण ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

दिनदहाड़े घर में घुसकर पांच लाख की नकदी और आभूषण ले गए बदमाश
- पति ने कहा-नशीला पदार्थ सुंघाकर दिया वारदात को अंजाम, सीसीटीवी में कैद हुई बदमाशों की तस्वीर
- डीसीपी बोले, पति का दोस्त बनकर झांसा देकर ले गए महिला के गहने
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के गांव जलपुरा में शनिवार दिनदहाड़े पति का दोस्त बनकर घर में घुसे बदमाश महिला के पांच लाख के आभूषण और 75 हजार रुपये नकदी ले गए। पति का कहना है कि बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं पुलिस ने नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात से इन्कार किया है। पुलिस इसे झांसा देकर धोखाधड़ी की वारदात मानकर जांच कर रही है।
ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव निवासी शाहिद ठेके पर मकान बनाता है। शनिवार को वह काम पर गया था। घर में पत्नी शाहीन व दो बच्चे थे। दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। इसी दौरान दो बदमाश उनके घर के बाहर पहुंचे। दोनों बदमाश पहले बाहर स्थित एक दुकान पर रुके और उन्होंने गुटखा आदि कोई सामान लिया। इस दौरान आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एक बदमाश बाइक लेकर बाहर खड़ा हो गया। जबकि उसका साथी ठेकेदार के घर में घुस गया। ठेकेदार का आरोप है कि बदमाश ने उसकी पत्नी शाहीन को कुछ ऐसा नशीला पदार्थ सुंघाया कि वह होश में रहने के बावजूद जो बदमाश ने कहा करती चली गई। बदमाश ने किसी से मोबाइल पर बात करते हुए कहा कि वह उसके पति ठेकेदार से बात कर रहा है। ठेकेदार ने कहा कि शाहीन से उसके गहने लेकर सुनार की दुकान पर आ जाओ। शाहीन ने हसली, कुंडल आदि अपने गहने उतारकर बदमाश को दे दिए। इसके बाद वह जैसे ही घर से बाहर निकला शाहीन ने आवाज देकर उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह बाइक सवार अपने साथी के साथ फरार हो गया। शाहिद ने बताया कि बाद में पता चला कि बदमाश उसके घर से 75 हजार रुपये भी निकालकर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में घुसे आरोपी ने खुद को महिला के पति का दोस्त बताया था और सुनार को दिखाने के लिए आभूषण लेकर चला गया। नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात नहीं हुई है। टप्पेबाजी (धोखाधड़ी) में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। - अनिल यादव, डीसीपी सेंट्रल जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें