फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बड़ी संख्या में आए शिक्षकों के नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ी संख्या में आए शिक्षकों के नामांकन
विज्ञापन

- अमर उजाला शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित करा रहा है शिक्षक सम्मान समारोह, शिक्षकों में उत्साह


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। अमर उजाला की ओर से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में प्रस्तावित सम्मान समारोह के लिए शिक्षक उत्साह के साथ नामांकन कर रहे हैं। शिक्षकों को नामांकन के लिए लिंक उपलब्ध कराया गया है, जिसके जरिए वह आवेदन कर रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त है। कई स्कूल अमर उजाला अखबार में छपे नंबरों पर फोन करके प्रक्रिया में शामिल होने के बारे में जानकारी ले रहे हैं। अब तक बड़ी संख्या में शिक्षकों के नामांकन आ चुके हैं।
मानव रचना स्कूल की प्रिंसिपल निंदिया साकेत ने कहा, शिक्षक सम्मान समारोह को लेकर शिक्षकों में उत्साह है। शिक्षकों ने पहले दिन ही इसके लिए नामांकन कर दिया है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल हेमलता ने बताया, शिक्षक सम्मान समारोह प्रशंसनीय है। शिक्षक सम्मान समारोह के लिए शिक्षकों की ओर से आवेदन किया गया है। अब वोटिंग प्रक्रिया की तैयारी है। इस तरह के कार्यक्रम हर साल होने चाहिए। इससे अध्यापकों का मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन

सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल अमित कुमार ने बताया, शिक्षक सम्मान समारोह के लिए आवेदन करने के लिए शिक्षकों को लिंक भेजा गया है। साथ ही, शिक्षकों को जरूरी प्रक्रिया से अवगत कराया गया है। सोमवार को सभी शिक्षकों के साथ मीटिंग भी की जाएगी। अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। शिक्षकों के लिए यह एक अच्छा अवसर है।


आवेदन कैसे करें
अमर उजाला की ओर से जिले के विभिन्न प्रधानाचार्यों को क्यूआर कोड व लिंक उपलब्ध कराए गए हैं। यह लिंक व क्यूआर कोड प्रिंसिपल अपने-अपने शिक्षकों के बीच प्रसारित कर रहे हैं। इसके माध्यम से खुलने वाले फॉर्म पर शिक्षक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


कहां संपर्क करें
अमर उजाला की ओर से विभिन्न विद्यालयों से संपर्क किया जा रहा है। जिन विद्यालयों से संपर्क नहीं हो पाया उनके प्रधानाचार्य निम्न नंबर पर संपर्क कर संबंधित क्यूआर कोड और लिंक प्राप्त कर सकते हैं।


सुशील पांडेय - 9953656761



नेहा शर्मा - 9582852528



संदीप वर्मा- 9582213373
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें