फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पचास हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा के नजदीक से पुलिस ने पचास हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुआ है। प्रभार निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मारीपत रेलवे स्टेशन की समीप पुलिस गश्त कर रही थी। गश्त के दाैरान बिहार के राधाउर गांव निवासी बिट्टू उर्फ सुनील मारीपत रेलवे स्टेशन से अच्छेजा की तरफ जा रहा था। पुलिस को देख हुए तेजी से चलने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा मिल गया। पुलिस अभियुक्त को कोतवाली ले आई। गहन पूछताछ में बताया कि वह 2020 में ट्रक को लेकर फरार हो गया था। वह ट्रक सिलीगुड़ी में एक ढाबे पर खड़ा कर दिया था। तभी से वह डर के चलते इधर नहीं आ रहा था। उस पर फरार होने के चलते 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें