फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: काला जठेड़ी और अनिल छिप्पी गैंग का बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक, हरियाणा के लिए उपयोगी।
विज्ञापन


-द्वारका स्पेशल स्टाफ की टीम के साथ मंगेशपुर के पास हुई मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिला स्पेशल स्टाफ ने गैंगस्टर काला जठेड़ी और अनिल छिप्पी गैंग के एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान विकास उर्फ बग्गा के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। विकास केएन काटजू मार्ग थाने में लूटपाट और हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से पिस्टल, कारतूस और स्कूटी बरामद की है।
जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि जिला की स्पेशल स्टाफ बदमाशों के बारे में जानकारी हासिल कर रही थी। इसी बीच पुलिस को गैंगस्टर अनिल चिप्पी और काला जठेड़ी गैंग के एक बदमाश गांव करोर, रोहतक हरियाणा निवासी विकास उर्फ बग्गा के अपने किसी साथी से मिलने के लिए दिचाऊं-हिरणकूदना रोड के पास मंगेशपुर ड्रेन पटरी पर आने की जानकारी मिली। निरीक्षक विश्वेंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत वहां पर घेराबंदी कर दी। पुलिस ने स्कूटी से आए बदमाश को रोका। पुलिस टीम को देखते ही विकास ने लगातार गोलीबारी शुरू कर दी और पुलिस टीम पर तीन राउंड गोली चलाईं। एक गोली हवलदार संदीप को लगी। बुलेट प्रूफ पहने होने की वजह से वह बाल बाल बच गए। उसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 2 राउंड गोली चलाई। एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने काबू में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक के सांपला में दर्ज हैं दो मुकदमे
पूछताछ और जांच में पता चला कि विकास पर रोहतक के सांपला में हत्या और हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ केएन काटजू मार्ग थाने में लूटपाट का विरोध करने पर हत्या का मामला दर्ज है, जिसमें पुलिस को उसकी तलाश थी। इस मामले में विकास ने गोली मारने के बाद स्कूटी लूटकर भाग गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें