ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश आकाश (23) को खेड़ी गांव से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी मूलरूप से अलीगढ़ का निवासी है। वर्तमान में वह बरौला सेक्टर-49 में रह रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आकाश अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर संगठित गिरोह बनाकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। उसके गिरोह के अन्य सदस्यों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं। ब्यूरो