फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी करने वालों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र की फैक्टरी से मोटर चोरी करने वाले दो आरोपियों को सुरक्षा एजेंसी के एमडी और गार्डों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा है। सूरजपुर निवासी सुनील कुमार का कहना है कि वह सिक्योरिटी सर्विसेज के एमडी हैं। उन्होंने बताया कि 19 जनवरी की रात फैक्टरी के गार्ड रूम के पास रखी पांच मोटर चोरी हो गई। 22 जनवरी को उन्हें सूचना मिली कि चोर पिकअप में मोटर लादकर बेचने जा रहे हैं। पिकअप को दादा होटल के सामने रोका गया। जांच करने पर इसमें मोटर रखी मिली। इस दौरान चार आरोपी मौके से भाग गए। जबकि दो को पकड़ लिया गया। आरोपियों की पहचान विकास निवासी शाहजहांपुर और दानिश निवासी कसेरा रोड, दादरी के रूप में हुई है। आरोपियों ने भूपेश, रिहान, फैजान और रानू के साथ मिलकर मोटर चोरी की थी। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें