फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida Encounter: ईकोटेक-3 में शातिर बदमाश के पैर में लगी गोली, तमंचा-कार और चोरी का माल बरामद

Sat, 07 Feb 2026 10:00 AM IST
राहुल तिवारी माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ईकोटेक-तीन क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाश से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-तीन कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से तमंचा, चोरी का सामान और एक कार बरामद की है। घायल बदमाश की पहचान संजीव उर्फ सनी उर्फ रॉकी उर्फ मौत निवासी हाथरस के रूप में हुई है।

विज्ञापन


एडीसीपी आरके गौतम का कहना है कि शुक्रवार को पुलिस टीम जलपुरा स्थित बिजली घर के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर चालक ने वाहन रोकने के बजाय अचानक मोड़ लेकर भागने का प्रयास किया। कुछ ही दूरी पर रास्ते में पानी भरा होने के कारण कार फंस गई। 

शक गहराने पर पुलिस टीम ने वाहन का पीछा किया। अपने आप को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके पर ही उसे काबू में लेते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान आरोपी तमंचा, कारतूस, चोरी की एक पीली धातु की चेन, एक दीवार घड़ी, कपड़े, मेकअप किट तथा एक होंडा सिटी कार भी पुलिस ने कब्जे में ली है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार बदमाश बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। जिसके खिलाफ गौतमबुद्धनगर और अलीगढ़ जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, नकबजनी और एनडीपीएस एक्ट समेत कुल 27 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से सक्रिय रहकर अलग-अलग जिलों में वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य आपराधिक साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें