गाजियाबाद। मोबाइल टॉवर से आरआर यूनिट, बैट्री व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को वेव सिटी और स्वाट टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के सक्रिय सदस्य राहुल कुमार निवासी गांव सुहाना थाना निवाड़ी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। स्वाट टीम ने मंगलवार की रात राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 12 लाख रुपये की कीमत के टावर से चोरी किए गए आरआर यूनिट और दो बैट्री बरामद की है।