फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रे्टर नोएडा: पीट-पीटकर युवक की हत्या करने के दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

Tue, 06 Jan 2026 09:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

आरोपियों की पहचान प्रशांत उर्फ सिट्टू निवासी कैमराला दादरी और प्रशांत निवासी निजामपुर बुलंदशहर के रुप में हुई है। उनके पास से दो अवैध हथियार बरामद किए गए है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली दादरी पुलिस ने कैमराला गांव में पीट-पीटकर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियो के पैर में गोली लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश में युवक की हत्या की थी।

विज्ञापन


एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि सोमवार रात दादरी कोतवाली पुलिस ने जारचा अंडरपास के पास दो लोगों को रोका, लेकिन वो पुलिस को देखकर भाग निकले। पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। आरोपियों की पहचान प्रशांत उर्फ सिट्टू निवासी कैमराला दादरी और प्रशांत निवासी निजामपुर बुलंदशहर के रुप में हुई है। उनके पास से दो अवैध हथियार बरामद किए गए है।

एडीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने 5 जनवरी को कैमराला गांव के हरकेश व मोहित पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। साथ ही कार में तोड़फोड़ भी की थी। घटना में घायल हरकेश की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना में परिजनों ने काफी हंगामा भी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें