फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अख्तर खान हत्या केस: डरपोक पुलिस वालों पर हो सकता है मुकदमा

Fri, 29 Apr 2016 05:22 PM IST
सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दादरी में दरोगा अख्तर खान की हत्या के मामले की बृहस्पतिवार से जांच शुरू हो गई। एसएसपी ने एसपी क्राइम को जांच जल्द पूरी करने का निर्देश दिया। जांच में डरपोक पुलिसकर्मी फंस सकते हैं। दोषी पाए जाने पर उन पर मुकदमा दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन


 फर्द में मुठभेड़ को इस तरह लिखा गया जैसे इंस्पेक्टर होम सिंह यादव और उनकी टीम ने बहादुरी से बदमाशों का डट कर मुकाबला किया। दूसरी ओर यह बात सामने आ रही है कि इंस्पेक्टर और उनकी टीम मौके पर साथी अख्तर खान को छोड़ कर भाग गई थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मैदान छोड़ कर भागने के बाद जब पुलिस टीम को एहसास हुआ कि मुठभेड़ में हुई लापरवाही का जवाब उन्हें शीर्ष अधिकारियों को देना पड़ेगा तो घटना के 25 मिनट बाद फिर से सभी मौके पर गए, लेकिन तब तक  अख्तर खान दम तोड़ चुके थे।
विज्ञापन


इस जांच में एसपी क्राइम फर्द को सही मानते हैं तो पुलिसकर्मियों के मौके से भागने वाली बात गलत साबित हो जाएगी और असलियत पर एसपी क्राइम गौर फरमाएंगे, जहां यह साबित होता है कि पुलिस टीम एसआई अख्तर खान को छोड़ कर भाग गई थी तो मुठभेड़ के बाद लिखी गई फर्द गलत साबित होगी। यह जांच काफी चुनौती भरी है जिसकी रिपोर्ट उन्हें जल्द से जल्द शासन को भेजनी है।

यह सच है कि इंस्पेक्टर होम सिंह यादव और उनकी टीम ने लापरवाही बरती है। एसपी क्राइम ने जांच शुरू कर दी है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वह जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट दे। जांच रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।- किरण एस. एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें