फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी में लगी आग से एक यूनिट जली, करोड़ों के नुकसान की आशंका

Sat, 21 May 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में स्लीप वेल के गद्दे बनाने वाली शीला फोम कंपनी में शुक्रवार दोपहर शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। आग से करोड़ों का नुकसान हुआ है। हादसे में कंपनी के चार कर्मियों के हाथ झुलस गए हैं। वहीं एक कर्मी के पैर में फ्रेक्चर हो गया। घायलों को ग्रेनो के कैलाश व यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शहर के उद्योग विहार में शीला फोम कंपनी में प्रत्येक शिफ्ट में लगभग 250 कर्मचारी काम करते हैं। शुक्रवार शाम लगभग 5.40 पर कंपनी के एक हिस्से में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। कंपनी में निर्मित किए जा रहे फोम ने तेजी से आग पकड़ ली।

जब तक कंपनी कर्मचारी आग पर काबू पाते उस वक्त तक आग ने एक यूनिट को चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि कई किलोमीटर दूर तक उसका धुआं दिखाई दे रहा था। आग लगने के बाद कंपनी में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


जिसमें चार कर्मियों के हाथ झुलस गए। वहीं, भागते समय एक युवक मुकेश के गिरने पर उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। सूचना मिलने के बाद दमकल की 16 गाड़ियों ने दो घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कंपनी की एक यूनिट पूरी तरह से जल गई।

आगे बुझाने में कंपनी कर्मचारी भी लगे रहे
आग को बुझाने के लिए दमकल कर्मियों के साथ-साथ कंपनी के कर्मचारी भी जुटे रहे। इसमें महिला कर्मियों ने भी साथ दिया। जिसमें कुछ महिलाकर्मियों को चोटें भी आई हैं।

एलजी ने अपना प्लांट बंद किया
शीला फोम कंपनी एलजी कंपनी के पीछे ही है। आग लगने के बाद सुरक्षा को अपनाते हुए एलजी ने अपना प्लांट तब तक के लिए बंद कर दिया, जब तक शीला फोम में आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें