फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने किया सुसाइड

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर 19 के बी ब्लॉक में रविवार देर रात एक छात्रा ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। उसमें छात्रा ने लिखा है कि एक युवक लगातार उसे परेशान कर रहा था। उसका पीछा करते हुए वह नोएडा भी आ पहुंचा। इसी कारण वह जान दे रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से शिकायत दी जाती है तो संबंधित युवक के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


पटना निवासी परवेज अख्तर की बेटी जमर (21) सेक्टर-19 के बी ब्लॉक में सहेलियों के साथ रहती थी। वह नोएडा के सेक्टर-62 स्थित एक इंस्टीट्यूट से पढ़ाई कर रही थी और पार्ट टाइम एक कॉल सेंटर में जॉब भी करती थी। सुसाइड नोट के मुताबिक, पटना निवासी एक युवक जमर को परेशान करता था। इस कारण परिजनों ने उसे पढ़ाई करने के लिए नोएडा भेज दिया था। आरोपी युवक ने नोएडा में भी उसका पता लगा लिया और यहां आकर भी उसे परेशान करता था। इस पर वह 15 दिन पहले अपने घर गई थी। वहां परिजनों ने युवक को समझाया था।

पुलिस के मुताबिक, 6 दिन पहले जमर फिर से नोएडा आ गई, मगर दो दिन बाद ही आरोपी युवक भी यहां आ धमका। उसने जमर से छेड़छाड़ शुरू कर दी। रविवार शाम जमर के साथ रहने वाली दो सहेलियां किसी काम से बाजार गई थीं। जमर घर में अकेली थी। इसके बाद उसने कमरे का गेट बंद किया और पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जमर की दोस्त बाजार से लौटीं तो कमरे का दरवाजा खटखटाया। भीतर से कुंडी नहीं लगी थी। वे दरवाजा खोलकर कमरे में गईं तो जमर को पंखे से लटका देखा। दोनों युवतियां चिल्लाईं तो आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और सुसाइड नोट कब्जे में लिया है। सोमवार शाम को परिजन पटना से आ गए और शव लेकर चले गए। उन्होंने कहा कि शव दफनाने के बाद ही आगे की कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन



छेड़छाड़ के विरोध पर किशोरी को पीटा
 फेज-थ्री कोतवाली क्षेत्र की चोटपुर कॉलोनी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी के साथ नाबालिग ने मारपीट की। किशोरी के परिजनों ने शिकायत आरोपी के परिजनों से की तो उन्होंने किशोरी पर ही आरोप लगाते हुए गाली-गलौच की। फेज थ्री कोतवाली को दी शिकायत में किशोरी के परिजनों ने बताया कि वे बिहार के सहरसा के मूल निवासी हैं और चोटपुर कॉलोनी में रहते हैं। उनकी 14 साल की बेटी घर के पास ही स्थित एक स्कूल में 7वीं की छात्रा है। उसे करीब 25 दिन से एक नाबालिग परेशान कर रहा था। 5-6 दिन से उसका हौसला ज्यादा बढ़ गया था। परिजनों के मुताबिक, रविवार शाम छात्रा बाजार से लौट रही थी तो रास्ते में नाबालिग ने उसका हाथ पकड़ लिया और जबरदस्ती करने लगा। छात्रा के विरोध करने पर नाबालिग ने मारपीट की और भाग गया। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी तो वे नाबालिग के घर पहुंचे और उसके परिजनों से शिकायत की। नाबालिग के पिता ने उनके साथ ही गाली-गलौच कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें