फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट देने से मना करने पर युवती समेत परिजन पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं मिली सिगरेट तो युवती
विज्ञापन

और दो भाइयों पर हमला
- कार में खींचने की कोशिश का भी आरोप, चार पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। दुकान पर पसंदीदा ब्रांड की सिगरेट नहीं मिलने पर युवकों ने विक्रेता युवती और उसके परिजनों पर हमला कर दिया। आरोप है कि कुछ हमलावरों ने युवती को कार में खींचने की कोशिश भी की। हमले में तीन को गंभीर चोटें आई हैं। उनकी तहरीर पर कासना कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बीटा-2 सेक्टर में एवीजे होम्स सोसाइटी के पास पराग के बूथ पर रेखा परिजनों के साथ बैठती है। रविवार रात करीब आठ बजे कार सवार चार युवक पहुंचे और रेखा से विशेष ब्रांड की सिगरेट मांगी। वह दुकान में उपलब्ध नहीं थी। युवती के यह बात बताने पर नशे में धुत्त आरोपियों ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। पास खड़े युवती के भाई नवीन और प्रवीन ने विरोध किया तो आरोपियों ने साथियों को फोन कर बुला लिया। कार और बाइकों पर सवार 6-7 लोग वहां पहुंचे और युवती व उसके भाइयों को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने युवती को कार में खींचकर ले जाने का प्रयास भी किया। भाइयों के विरोध पर वे युवती को छोड़ गए। आरोपियों ने धारदार हथियारों और पांच किलो के गैस सिलेंडर से हमला कर तीनों को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई। प्रवीन को अधिक चोटें आई हैं। सोमवार देर शाम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। वहीं, सोमवार दोपहर आरोपी पक्ष के लोग भी अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। पुलिस मामले में जांच कर रही है। इस संबंध में कासना कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें