फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम 3 न्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी खबर बुलंदशहर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--


दो कार सवारों से नकदी व चेन लूटी
नोएडा। शहर में दो अलग-अलग मामलों में कार सवाल दो लोगों से लूट की वारदात हुई है। निठारी गांव निवासी अंकित कुमार ने बताया कि शुकवार रात को वह कार से सेक्टर-46 गए थे। महादेव मंदिर के पास रात करीब 10:20 बजे एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें हाथ दिया। उन्होंने कार रोककर जैसे ही शीशा खोला बाइक पर पीछे बैठे दूसरे बदमाश ने उन पर तमंचा तान दिया। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देते हुए पर्स और गले से सोने की चेन लूट लिया। पर्स में 32,500 रुपये थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, सेक्टर-51 के रहने वाले तुषार सहगल शुक्रवार रात करीब 8.45 बजे सेक्टर-46 गए थे। वह कार को पार्क करके कुछ काम से चले गए थे। तभी एक बदमाश कार का शीशा तोड़ कर अंदर रखे बैग को चोरी करने लगा। इसी दौरान तुषार सहगल भी आ गए और उन्होंने चोरी का विरोध किया तो बदमाश ने तमंचा तान कर गोली मारने की धमकी देते हुए बैग लेकर भाग गया। बैग में 5 हजार नकद और महत्वपूर्ण कागजात थे। सेक्टर-39 पुलिस ने चोरी की धाराओं में रिपोर्ट की है।
विज्ञापन

-

मिट्टी का तेल छिड़क जलाने का प्रयास
नोएडा। एक शख्स ने अपने ही रिश्तेदार पर मारपीट करने और मिट्टी का तेल छिड़क कर जलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। सेक्टर-39 पुलिस ने दोनों पक्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मूलरूप से बुलंदशहर के हाजीपुर के रहने वाले सुनील कुमार ग्रेटर नोएडा स्थित सिग्मा-3 सेक्टर में रहते हैं। यहां वह बिजनेस करते हैं। सुनील का कहना है कि उनके रिश्तेदार सेक्टर-44 में रहते हैं। चार साल पहले रिश्तेदारों ने नोएडा में कंपनी खोलने के नाम पर उनसे 12 लाख रुपये लिए थे। कंपनी में उन्हें पार्टनर बनाने की बात भी कही थी। इतना समय बीत जाने के बाद भी उन्होंने अब तक कंपनी नहीं खोली। शनिवार को रुपये मांगने सेक्टर-44 अपने रिश्तेदार के यहां आये थे। आरोप है कि आरोपियों ने रुपये मांगने पर उनके साथ मारपीट की और उन पर मिट्टी का तेल छिड़क कर जलाने की कोशिश की। लेकिन वह जान बचाकर भाग गए और पुलिस को सूचना दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें